SAHARSA NEWS: जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिलाधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गोपाल जी एवं जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उक्त वर्णित पदाधिकारियों ने सुरक्षित स्थान में आवासित किशोरों से वार्तालाप कर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, सीसीटीवी कार्यशीलता एवं पंजीयों की जांच की। वे पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष गए जहां उन्होंने पाठ्य सामग्रियों का अवलोकन किया एवं वार्तालाप क्रम में आवासित किशोरों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।

सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार सम्यक चिकित्सीय सहायता, जिला शिक्षा कार्यालय को आवश्यक शैक्षणिक सहायता हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। सुरक्षित स्थान भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला सत्र न्यायाधीश रसोई कक्ष गए जहां उन्होंने आवासित किशोरों निमित भोजन सामग्री का अवलोकन किया एवं इसके गुणवत्ता की जांच की।उक्त अवसर पर न्यायाधीश, किशोर न्याय परिषद सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *