ARARIA NEWS : फारबिसगंज में संवेदना संस्था ने लावारिस शव का सम्मानपूर्वक किया अंतिम संस्कार

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज की ‘संवेदना’ संस्था एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सामने आई है। संस्था ने अंचल कार्यालय परिसर में मिले एक लावारिस शव का पूरे सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार किया। यह संस्था लावारिस लाशों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने का कार्य करती है। आपको बता दें कि जब शहर में ‘संवेदना’ जैसी कोई संस्था नहीं थी, तो लावारिस शवों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार होता था और उन्हें जैसे-तैसे निपटा दिया जाता था।

‘संवेदना’ ही एक ऐसी संस्था है, जो इन बेसहारा शवों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार देती है। संस्था के इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। यह संस्था समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि हर व्यक्ति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार होना उसका अधिकार है, भले ही उसकी पहचान न हो पाए। ‘संवेदना’ संस्था के इस सराहनीय कार्य के लिए लोग उन्हें साधुवाद दे रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon