पूर्णिया: Purnia News दिनांक 30.08.2025 को अनगढ़ थाना के पुलिस बल ने वाहन जांच के दौरान दो अभियुक्तों को 2 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 शहबाज (25 वर्ष), पिता अनसारूल हक और अनवर (36 वर्ष), पिता मोबिन, जो कि दोनों सिमलबाड़ी थाना अमौर, जिला पूर्णिया के निवासी हैं, शामिल हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।