PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना पुलिस ने 31 अगस्त 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 6 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन और एक कार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीत कुमार (पिता स्व. अरुण मंडल, निवासी नीरपुर बरान वार्ड नं. 12), गौरव कुमार उर्फ गोलू (पिता दिलीप ठाकुर, निवासी धमदाहा वार्ड नं. 07), अविनाश कुमार (पिता प्रमोद मेहता, निवासी धमदाहा नेहरू चौक वार्ड नं. 10) और छोटू कुमार (पिता भोला रजक, निवासी धमदाहा वार्ड नं. 07) के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त धमदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।