PURNIA/MUNGER : मुंगेर इंटरनेशनल सेमिनार में पूर्णिया विश्वविद्यालय के शोधार्थी रवि गुप्ता को मिला बेस्ट पेपर पब्लिकेशन का सम्मान

PURNIA/MUNGER : मुंगेर में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के शोधार्थी रवि गुप्ता को बेस्ट पेपर पब्लिकेशन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपलब्धि सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने पर मिली। सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि गुप्ता ने कहा कि यह सफलता उनके शिक्षकों और अभिभावकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शोध छात्र होने के नाते उन्हें लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है, जिससे न केवल शैक्षणिक अनुभव बढ़ रहा है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों को नए विचारों और ज्ञान से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन अलग-अलग विचारों के आदान-प्रदान का बेहतरीन मंच साबित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित करने की पहल करनी चाहिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों को व्यापक स्तर पर अपने विचार साझा करने और शोध कार्य में आगे बढ़ने का अवसर मिले। उनका मानना है कि ऐसे सेमिनार शोध कार्य की प्रगति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *