PURNIA NEWS : भवानीपुर में दो बाइकों की टक्कर, आशा कार्यकर्ता के पति गंभीर रूप से घायल, हाइयर सेंटर रेफर

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड में सोमवार को हुए सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता के पति हरदेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सुरैती पंचायत के भिठ्ठा वार्ड संख्या 11 निवासी हरदेव मंडल अस्पताल का काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला युवक घटनास्थल से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में भवानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एस.के. चौधरी और स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिवार और गांव में चिंता का माहौल है, वहीं फरार युवक की तलाश की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon