Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PM MODI : पूर्णिया दौरे पर पीएम मोदी से विकास की सौगात की उम्मीदें तेज़

By अंग इंडिया न्यूज़
September 2, 2025 2 Min Read
0

PM MODI : पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर पूरे सीमांचल में गहमागहमी तेज़ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी जोरों पर है और जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को इस दौरे से कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से अधर में लटकी मांगों को अब पूरा करने का सही अवसर है। इनमें पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना सबसे अहम मानी जा रही है, जिससे यहां के लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा हाईकोर्ट बेंच की मांग, ट्रेन वाशिंग पीट की सुविधा और एसएसबी के स्थायी भवन निर्माण को भी जनता बड़ी उम्मीदों से देख रही है।

मौसम विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि डॉप्लर वेदर रडार की स्थापना से पूरे सीमांचल और कोसी इलाके को समय पर मौसम पूर्वानुमान मिल सकेगा, जिससे बाढ़ और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। वहीं, चूनापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण और पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाए जाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके साथ ही पूर्णिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रशासनिक कार्यालय दोबारा खुलने की मांग भी जोर पकड़ रही है, ताकि व्यापार और बैंकिंग सेवाओं को रफ्तार मिल सके।

स्थानीय जानकारों का कहना है कि यदि प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हैं, तो न केवल सीमांचल बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड, बंगाल और नेपाल तक को सीधा लाभ होगा। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस दौरे से विकास योजनाओं की घोषणाएं हुईं तो बिहार विधानसभा चुनाव में यह एनडीए के लिए एक बड़ा राजनीतिक लाभ साबित हो सकता है। फिलहाल पूरे पूर्णिया जिले में इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने भाषण से क्षेत्र को क्या नई सौगातें देते हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

BIHAR POLITICS : महिला रोजगार योजना के नाम पर डिजिटल ठगी से रहें सतर्क, जागरूकता ही सुरक्षा

Next

RAJSTHAN NEWS : थार में पौधारोपण के प्रति जागरूकता से आ रही हरियाली – बोहरा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme