ARARIA NEWS (अन्ना राय) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रह्मलीन माता पर कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फारबिसगंज इकाई ने 4 सितंबर को ‘बिहार बंद’ को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर, आज स्थानीय सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा फारबिसगंज द्वारा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ‘मिंटू’ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 4 सितंबर को ‘अभूतपूर्व’ बंद का निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष श्री मिंटू ने कहा कि ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे के साथ फारबिसगंज में यह बंद शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने नगर के सभी व्यवसायियों और नागरिकों से बंद में सहयोग करने की अपील की।
इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, अनु जायसवाल, मनोज झा, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, नगर महामंत्री संदीप कुमार, आदर्श गोयल, शिवराम शर्मा, नम्रता सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, आयुष कुमार, किशन शर्मा, शुभम राय, अभिनंदन शशि, प्रेम केसरी, गणेश गुप्ता, अमल ओझा, गोपाल शाह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



