PURNIA NEWS : पूर्णिया में जीविका दीदियों को मिली 105 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने की DBT ट्रांसफर

PURNIA NEWS : बिहार जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा पटना से जुड़े रिले कार्यक्रम के तहत पूर्णिया प्रेक्षागृह एवं आर्ट गैलरी में आयोजित समारोह में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 105 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए जीविका बैंक में स्थानांतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसके तहत ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता दी जा रही है और रोजगार बढ़ने पर उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ‘लखपति दीदी’, ‘ड्रोन दीदी’ और ‘जीविका सखी’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई पहचान दे रही है। कार्यक्रम में मंच पर जिला पदाधिकारी के साथ विधायक विजय खेमका मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर पीएम की दिवंगत माता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका जवाब बिहार की मातृशक्ति देगी। बड़ी संख्या में शामिल जीविका दीदियों ने भी इस अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पीएम और सीएम द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए इसे आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को मजबूत करने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *