SAHARSA NEWS,अजय कुमार : एम.एल.टी कॉलेज, सहरसा में हो रहे तीन दिवसीय कबड्डी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी प्रतिभागियों का निराला जोश और उत्साह देखने को मिला। जिसमें महिला वर्ग में पी.एस कॉलेज ने आर.एम कॉलेज को 23 अंकों से हराया, एम.एल.टी कॉलेज ने बी.एन.एम.वी को तथा एस.एन.एस की टीम ने यू.वी.के. कॉलेज को क्रमशः 15 एवं 20 अंकों से पछाड़ दिया। तो वहीं पुरुष वर्ग में भी यह टक्कर बेहद दिलचस्प रहा जहां एस.एन.एस ने बी.एस.एस सुपौल को 17 अंकों से, बी.एन.एम.वी ने पी.जी.सेंटर, सहरसा को 29 अंकों से तो एम.एल.टी ने एम.एच.एम, सोनवर्षा की टीम को 17 अंकों की पटखनी दी।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हो रहे इस प्रतियोगिता में रेफ़री के तौर पर मो. सज्जाद, मो. कलाम, सौरभ कुमार,रवि,मुरली,जयंत,राजकिशोर, तुषार, शिप्रा भारती निष्पक्ष एवं न्यायोचित खेल संचालन हेतु अपनी अहम भूमिका में दिखें। वहीं महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी प्रियरंजन तथा सेवानिवृत्त पी.टी.आई चन्द्रशेखर अधिकारी ने पूरे दमखम से इस प्रतियोगिता में अपनी तत्परता दिखाई।अपनी-अपनी टीमों के साथ आए पी.टी.आई नंदन भारती, अभिषेक, भानू, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, अविनाश कुमार भी अपने खिलाड़ियों के उत्साह वर्द्धन में सक्रिय भूमिका में नजर आएं।



