PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS बीते दिनों शारदा मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मुनि सिंह को विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने रक्तदान कर उनका सहयोग किया। मुनि सिंह को इलाज के दौरान ब्लड की जरूरत पड़ी थी, जिसे संगठन ने तत्काल उपलब्ध कराया।

इस दौरान विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मरीज़ को सांत्वना देते हुए कहा कि संगठन पूरी तरह से मुनि सिंह की देखभाल करेगा, और जब तक वह स्वस्थ नहीं हो जाते, उनकी मदद जारी रखी जाएगी। रक्तदान की आवश्यकता होने पर संगठन के कार्यकारिणी समिति सदस्य निखिल कुमार ने मुनि सिंह को एक यूनिट रक्त दान किया।

मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने बताया कि मरीज़ के स्वास्थ्य में सुधार के लिए और रक्त की आवश्यकता पड़ेगी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि संगठन उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, तन्नु कुमार रॉय, वार्ड संख्या 2 के अध्यक्ष मन पवित्र लाल राय, वार्ड संख्या 1 के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार महलदार, आनंद लाल राय और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *