PURNIA NEWS : पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को धमदाहा और दमगड़ा में दो दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पहले धमदाहा में पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दशरथ मेहता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कुशवाहा ने दशरथ बाबू को याद करते हुए कहा कि वे न केवल पार्टी के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि एक समर्पित ग्रामीण चिकित्सक भी थे, जिन्होंने गरीबों की निःस्वार्थ सेवा की। उनके निधन को उन्होंने समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके उपरांत  कुशवाहा दमगड़ा पहुंचे, जहां पूर्व मुखिया राजीव कुमार (मुनमुन) मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। उन्होंने स्व. मेहता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। श्री कुशवाहा ने मुनमुन जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।

कार्यक्रम में जदयू महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, पूर्व जिला पार्षद मालती राष्ट्रीय, महेश्वरी मेहता, बबलू राष्ट्रीय, राजेश गोस्वामी, सुभाष मेहता, चंद्रदीप मेहता, शिव शंकर मेहता, अशोक यादव (दमगड़ा मुखिया), भिखारी राम (प्रमुख प्रतिनिधि धमदाहा), पंकज राय (मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नगर पंचायत धमदाहा), अरविंद कुमार, ललन कुमार, राजेश मेहता, राजेश राय, विजय कुमार कीस्टो, सुशील कुमार मेहता, संजय कुमार मेहता, पप्पू राष्ट्रीय, और धीरेन्द्र यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शोकाकुल उपस्थित रहे। दोनों नेताओं के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, और उनके योगदान को सराहा जा रहा है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *