मां का अपमान, नहीं सहेगा बिहार, गुरूवार को होगा बिहार बंद: संजय कुमार जायसवाल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मां का अपमान, नहीं सहेगा बिहार को लेकर राजग महिला मोर्चा द्वारा गुरूवार को पूरे बिहार में बंद का आयोजन किया गया है। इसबात की जानकारी रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने देते हुए कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में जिस प्रकार कांग्रेस एवं राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, इससे सिर्फ बिहार नहीं, बल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।

जिस देश में महिला को देवी स्वरूप माना जाता है, उस महिला के लिए सरेआम मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करना, भारत जैसे देश के लिए कलंक एवं शर्मसार करनेवाला है। कुछ इसी को लेकर पूरा बिहार आक्रोशित है तथा खासकर महिला जनतांत्रिक मोर्चा इसके विरोध में पूरे बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस चक्का जाम को सफल बनाएं, ताकि ऐसे लोगों का सबक मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *