Araria News: प्रधानमंत्री की दिवंगत माता पर टिप्पणी के विरोध में ‘अररिया बंद’, सांसद समेत एनडीए नेता सड़कों पर उतरे

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रह्मलीन माता के खिलाफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने ‘बिहार बंद’ के तहत अररिया में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। बंद का शहर भर में व्यापक असर देखने को मिला। सांसद प्रदीप कुमार सिंह खुद सड़क पर उतरे और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दुकानों को बंद कराया। चांदनी चौक के गोलंबर पर चढ़कर उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी ‘मोदी जी की माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘नहीं सहेगा बिहार’ जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि हर माँ का अपमान है। सैकड़ों की संख्या में भाजपा, जदयू सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता ‘बिहार बंद’ को सफल बनाने में जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने अररिया बस स्टैंड के पास एनएच 27 फोरलेन सड़क के अंडरपास को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज का ‘बिहार बंद’ पूरी तरह से सफल रहा है।

Araria News

उन्होंने कहा कि अररिया समेत पूरे बिहार में एनडीए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को खुले मंच से गाली दिए जाने से आहत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में इस घटना को लेकर जनाक्रोश है, जिसका खामियाजा विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा, जुबेर आलम, सुष्मिता ठाकुर, कनकलता झा, राजा मिश्रा, संतोष सुराना, संजय कुमार अकेला, प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सेनानी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon