विधानसभा क्षेत्र में चार और पुलों का निकला टेंडर, टेंडर होने के साथ ही निर्माण होगा: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा क्षेत्र के चार और पुलों का टेंडर निकल चूका है, टेंडर होने के साथ ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कही। उन्होंने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता भगवान के विकास के लिए चैबीसो घंटे प्रयासरत हैं, नतीजा भी फलीभूत हो रहा है। पिछले जुलाई माह में उन्होंने सर्वे टीमों के साथ अपने से खडे होकर टोपडा आदि घाटों पर जाकर पुलों के लिए सर्वे कराया था, तभी से वे इस प्रयास में थे कि जितना जल्द टोपडा, दीना सिंह बासा, बिषहरिया, घोसई आदि घाटों का टेंडर हो जाए।

अभी तत्काल चार घाटों का टेंडर के लिए तिथि जारी हो चूकी है। सभी ठीकेदार 23 सितंबर से 9 अक्तूबर तक अपना-अपना टेंडर डाल सकते हैं। टोपडा पुल की लंबाई लगभग 58 मीटर होगी, जबकि वह लगभग पांच कडोड 23 लाख की लागत से बनेगा। ठीक इसी तरह दीना सिंह बासा की भी लंबाई लगभग 58 मीटर होगी, जबकि यह पांच कडोड चालीस लाख की लागत से बनेगा। ठीक इसी तरह बीकोठी के घोसई घाट की भी लंबाई लगभग 58 मीटर होगी तथा यह पांच कडोड तीरपन लाख रूपये की लागत से बनेगा।

ठीक इसी तरह विषहरिया घाट की लंबाई लगभग 135 मीटर होगी तथा यह लगभग 11 कडोड की लागत से बनेगा । उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी वे लगातार क्षेत्र के पुल-पुलियों के लिए प्रयासरत हैं। जीत या हार लगी रहती है, जनता भगवान की सेवा से उन्हें हमेशा संतुष्टि मिलती रही है, इसी में वे खुश रहते हैं। जनता भगवान खुश, तो वे भी खुश।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon