
Purnia News: राजग महिला मोर्चा का बिहार बंद शांतिपूर्ण रहा सफल
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News पूरे प्रखंड में राजग महिला मोर्चा द्वारा बिहार बंद पूरी तरह से सफल रहा। मुख्यालय सहित टीकापट्टी थाना चैक पर राजग महिला मोर्चा के साथ सभी जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में इस बंद को सफल बनाने को लेकर सुबह से ही सड़क पर उतर आए थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के खिलाफ लगातार नारे लगाते रहे। बंद के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा, यद्यपि कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं, रोगियों के प्रति हमदर्दी दिखाते रहे तथा उनके वाहन को आगे निकालते रहे। इस अवसर पर टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार महतो, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद साह, पारितोष रंजन मिश्र, रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, जदयू के जिला महासचिव अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, महेंद्र जायसवाल, जदयू पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड भाजपाध्यक्ष महेश्वर साह सहित सैकडो की संख्या में कार्यकतर्ता उपस्थित थे।