PURNIA NEWS : एसडीएम की अध्यक्षता में श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में बैठक का हुआ आयोजन

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में गुरुवार दिन के दो बजे धमदाहा एसडीएम अनुपम की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मंदिर के वर्तमान सेवादार महेंद्र दास एवं योगेंद्र दास की सहमति से बैठक का क्रियान्वयन किया गया । सर्वसम्मत्ति से श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के संचालन हेतु सभी वर्गों को सम्मिलित करते हुए एक कमिटी के गठन का निर्णय लिया गया । जिसमें पदेन अध्यक्ष के अलावे उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि नामित करने का निर्णय लिया गया । इसके उपरांत कमिटी में कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया ।

धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बताया कि कमिटी में शामिल किए गए सभी सदस्यों के चरित्र सत्यापन का काम थाना स्तर से कराया जायेगा । इसके उपरांत कमिटी का विधिवत गठन की घोषणा किया जाएगा । गठित कमिटी में भगवान पंडित, शम्भू प्रसाद मंडल, विश्वनाथ मंडल, जयचंद पंडित, शैलेन्द्र प्रसाद, रूपेश कुमार मंडल, अजय कुमार भारती, दिनेश प्रसाद मंडल, रूपक कुमार पटेल, ब्रह्मानंद मंडल,संतोष कुमार, सुशील मंडल, सूरज कुमार, इन्देश्वरी राम, सोनू यादव, रूपचंद ठाकुर, प्रभाकर कुमार कुणाल, मनोज मंडल, ऋतेश कुमार चौधरी, दीपनारायण शर्मा एवं रूपेश महलदार शामिल हैं । बैठक में धमदाहा एसडीएम अनुपम के साथ भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, सीओ ईशा रंजन, बरिष्ट जदयु नेता शंकर कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon