SAHARSA NEWS : प्रधानमंत्री के दिवंगत माताजी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी पर महागठबंधन के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाजार में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा, “मिथिला की यह भूमि हमेशा से अपनी सभ्यता, संस्कृति और सम्मान के लिए जानी जाती रही है। यहां माताओं और बहनों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी हमारी संस्कृति और परंपराओं के बिल्कुल खिलाफ है।” उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की व्यक्तिगत और अभद्र टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में महागठबंधन को इस अमर्यादित आचरण का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, और निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा दिवाकर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

सभी ने एक सुर में इस अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की और इसे राजनीतिक शुचिता के खिलाफ बताया।इस बंद के दौरान, व्यवसायी और आम नागरिक भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी दुकानें स्वतः बंद रहीं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इस तरह की अभद्र टिप्पणियों के प्रति समाज में कितना आक्रोश है। जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराकर इस बंद को सफल बनाया।प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महागठबंधन के नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि देश की हर मां का अपमान है।एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की ओछी राजनीति का पुरजोर विरोध करते रहेंगे और भविष्य में भी ऐसे कृत्यों का जवाब देंगे।मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, भैरब झा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, नमिता पाठक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह एवं आशीष गुप्ता, अखिलेश पांडे, सुबोध शाह, रणविजय यादव, कुमार गौरव, अभिलाष कुमार, सुरजीत कुशवाहा, नंदन कुमार,सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया,लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon