SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अंतर्गत समहरणालय के लिपिक जो आंदोलनरत हैं सरकार के नुमाइंदों के द्वारा आंदोलनकारियों से बात चीत कर समस्याओं का समाधान निकालने के बजाए सरकार दमन पर उतारू हो गईं है। पटना, कटिहार, एवं पूर्णिया सहित अन्य जिलों में आंदोलनकारियों को डराने-धमकाने जैसी कार्रवाई हो रही है। पटना जिला में आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे नेताओं का निलंबन हुआ है। सरकार के इस कारवाई के विरुद्ध बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा सरकार की इस प्रकार की दमनात्मक कार्रवाइयों का पूरजोर विरोध किया गया। साथ ही महासंघ के आह्वान पर भोजनावकाश के समय समाहरणालय गेट पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से आंदोलनकारियों को डराने-धमकाने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग के साथ मुख्य सचिव, बिहार के नाम पत्र दिया गया है।मौके पर अध्यक्ष प्रभात सिंह,उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राजेश नंदन झा, अध्यक्ष शशि शेखर सिंह, नवीन , बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमन कुमार,जिला मंत्री समरेंद्र सिंह,सुरज, बिरेंद्र पासवान, प्रमोद झा, लक्ष्मी राम, संजर फरीदी, हेमचंद्र,बमबम झा ,राजस्व कर्मचारी संघ के मंत्री संतोष कुमार झा, नीरज कुमार, जिला मंत्री सर्वण कुमार, स्वास्थ्य संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंदकुमार खां, सुरेश यादव, मोहम्मद सैफ,अभिषेक कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह,कृषि कर्मचारी संघ के प्रितम हर्षवर्धन सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेस सिंह अध्यक्ष, उमेश यादव,अमित भारद्वाज, संतोष ,इशु कुमार सिंह,अनमोल, रुपेश यादव इत्यादि मौजूद रहे। Post navigationSAHARSA NEWS : महिषी की शिक्षिका रजनी कुमारी राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होगी, शिक्षाविद हर्षित SAHARSA NEWS : अनिल साहा ने पीके से पूछा– 15 साल तक सत्ता तक पहुँचाने की मजबूरी क्या थी?