SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया की मिथिला पंचांग के अनुसार भाद्रीपूर्णिमा, रविवार क़ो ही है,एवं रात्रि में खग्रास चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात्रि 09 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा एवं मोक्ष का समय रात्रि 01 बजकर 26 मिनट के बाद होगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल नहीं जाना चाहिए,चंद्रग्रहण काल में अपने इष्ट देव की उपासना एवं भजन कीर्तन,जप इत्यादि करना लाभदायक होगा।
SAHARSA NEWS : 7 सितम्बर रविवार को होगी भाद्रीपूर्णिमा, रात्रि में लगेगा चंद्रग्रहण – पंडित तरुण झा




