जीएसटी सरलीकरण पर बोले विधायक खेमका – “जनता को राहत, व्यापार को रफ्तार”

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में घोषित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक सुधारों को लेकर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने आभार जताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कदम देश की कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाएगा। उन्होंने बताया कि अब केवल दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% (साथ में 40% विशेष श्रेणी) से व्यापारियों की उलझनें कम होंगी और आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।

आवश्यक वस्तुएँ जैसे दूध, घी, पनीर, साबुन, टूथपेस्ट, बेबी डायपर और जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स में कटौती से आम जीवन सस्ता होगा, वहीं टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन, सीमेंट और छोटे वाहनों पर टैक्स दर घटने से आवास निर्माण और वाहन खरीदना भी अब अधिक किफायती हो जाएगा। खेमका ने इसे “जीएसटी 2.0 सुधार” बताते हुए कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत आधार बनेगा और उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर ‘स्वदेशी’ अंकित करें ताकि देशी उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का पूर्णिया की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon