Purnia News: ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया: Purnia News ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, उपप्राचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

Purnia News

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत “गुरु वंदना” गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया, वहीं नृत्य और भाषणों ने कार्यक्रम में जान फूंक दी। मंच संचालन छात्रा ऋचा, रानी, सृष्टि सिंह, रत्नप्रिया, शिखा एवं स्वीटी प्रिया ने किया, जबकि हारमोनियम व तबले पर संगत शिक्षकों अमर ज्योति एवं सत्यनारायण ठाकुर ने दी। निदेशक विनीत कुमार सिंह ने शिक्षकों की समाज में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बेहतर समाज का आधार है, वहीं प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी और उपप्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *