पूर्णिया में गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया सम्मान

पूर्णिया: देश के गृह मंत्री अमित शाह का पूर्णिया आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ शाह का भगवा वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीष गोस्वामी ने इस क्षण को अपने जीवन का “गौरवपूर्ण पल” बताते हुए कहा कि अमित शाह जी संगठन कौशल, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने देश में विकास, स्थिरता और राष्ट्रीय गौरव का नया अध्याय लिखा है। गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ “नया भारत – सशक्त भारत” के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है और युवाओं को राष्ट्रसेवा व भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय शाह ने कहा कि गृह मंत्री का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और एनडीए सरकार के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *