PURNIA NEWS : स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

PURNIA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन स्नातकोत्तर विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर वाणिज्य के सत्र 2024-26 एवं प्रबंधन के सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नरेंद्र कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. भरत कुमार मेहर एवं श्री मुकेश पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक-शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। शिक्षकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। पूरे आयोजन के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत रूप देखने को मिला, जिससे वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *