SAHARSA NEWS : लोजपा महिला जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को सौपा त्याग पत्र,पदमुक्त करने की मांग

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी नें त्याग पत्र देकर पद से मुक्त करने की मांग की है।इस संबंध में श्रीमति चौधरी नें लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को दिए पत्र में कहा कि मै व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक व्यस्तता के कारण पार्टी की जिम्मेवारी संभालने मे असहज और असमर्थ हूं। ऐसे मे मुझे जिलाध्यक्ष के पद सें मुक्त की जाय।वही मुझे साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहूंगी।

उन्होने कहा कि मै महिलाओं के हित मे सदैव समर्पित रहकर सशक्तिकरण के लिए दिन रात काम करती रहुंगी।उन्होंने कहा कि मैने विगत चार वर्षों सें पार्टी की निरन्तर सेवा की है।साथ ही संगठन का विस्तार कर महिलाओ को जोड़ा।उन्होने कहा कि समाज के शोषित पीड़ित दलित एवं वंचित महिलाओ के समाज सेवा जारी रखूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *