PURNIA/KATIHAR : कटिहार में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का विस्तार, युवाओं ने थामा धर्म रक्षा और गौ रक्षा का संकल्प

PURNIA/KATIHAR : पूर्णिया कटिहार जिले के रौतारा टोल प्लाज़ा स्थित मिडिल स्कूल परिसर में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन विस्तार को लेकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और सामूहिक रूप से सनातन धर्म, गौरक्षा और राष्ट्र रक्षा के पथ पर चलने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्णिया आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, कटिहार जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह तथा कटिहार जिला मीडिया प्रभारी अंकित सिंह उपस्थित रहे।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल संगठन नहीं बल्कि धर्म रक्षा और समाज सुधार का आंदोलन है। जब युवा गौरक्षा और लव जिहाद के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। कटिहार से जो नई ऊर्जा निकली है, वह पूरे सीमांचल को प्रेरित करेगी।

वहीं सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। संगठन तभी मजबूत होगा जब युवाओं की ताक़त इससे जुड़कर नई चेतना का संचार करेगी।कार्यक्रम में भले ही बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने संदेश जारी कर नए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा, गौरक्षा और लव जिहाद के खिलाफ़ लड़ाई तभी सफल होगी जब युवा संगठित होकर मर्यादा और अनुशासन के साथ काम करेंगे। कटिहार के नए सदस्य संगठन की रीढ़ हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे ईमानदारी से समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे।बैठक के दौरान नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर परिसर में जय श्रीराम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूँज उठे। युवाओं की यह भागीदारी इस बात का संकेत है कि सीमांचल की धरती पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की जड़ें और मजबूत हो रही हैं।इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में संगठन धर्म रक्षा, गौरक्षा और राष्ट्र रक्षा की अलख को और तेज़ी से जगाने के लिए कार्य करेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon