SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले रविवार को बिहार राज्य सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार संबोधित करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के नहर में पानी संचालन में मौसमी कर्मचारी साथियों का अहम योगदान है। उनके बगैर नहर में सुचारू रूप से पानी संचालन संभव नहीं है।इसके बावजूद वाजिब मेहनताना देने में सरकार वर्षों से इनके साथ सौतेला व्यवहार करते आ रहीं हैं।विभिन्न प्रमंडलों से आए मौसमी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा मांगी गई मौसमी कर्मचारियों की सूची में प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से सूची उच्चतर कार्यालय को भेजा गया जिसमें कुछ नाम ऐसे हैं जो बिहार से बाहर रहते हैं।चंदन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक सचिव संजय कुमार राउत के संचालन में चली बैठक में मौसमी कर्मचारी को बारहों महीने का काम, ससमय भुगतान, करोना काल से लंबित मजदूरी का भुगतान , मौसमी कर्मचारियों की सूची वरियता के आधार पर पुनः तैयार करने सहित अन्य मांगों को उच्चाधिकारी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।बैठक में सहरसा सिंचाई सृजन परिक्षेत्र के राघोपुर नरपत गंज मुरलीगंज बनमनखी सहित विभिन्न प्रमंडलों से मौसमी कर्मचारी के नेतृत्व उपस्थित हूए।बैठक में रमेश यादव,रोहित कुमार, विनय मंडल, महादेव उरांव, शैलेन्द्र कुमार, विजेन्द्र यादव सुनील कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे। Post navigationSAHARSA NEWS : राजकीय शिक्षक सम्मान पाना एक नई जिम्मेवारी का एहसास कराता है – कुमार विक्रमादित्य SAHARSA NEWS : रामचंद्र विद्यापीठ सोनवर्षा राज में इंडक्शन मीट सह फीजियोथेरेपी डे आयोजित