पूर्णिया में 205 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कटिहार मोड़ से हुई बड़ी बरामदगी

पूर्णिया: पूर्णिया में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 07 सितंबर 2025 को कटिहार मोड़ टीओपी (सदर थाना) एवं डीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अब्दुल्लानगर क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से 205.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस दौरान मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें रचक कुमार (पिता–विनय विश्वास), विकास कुमार (पिता–राजेंद्र साह उर्फ राजू साह) और राजकुमार विश्वास (पिता–मनोज विश्वास) शामिल हैं। तीनों आरोपी पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *