निक्षय मित्र योजना की तीसरी वर्षगांठ पर पूर्णिया में टीबी मरीजों को बांटी गई फूड बास्केट, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया पौष्टिक आहार का महत्व

पूर्णिया: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के जिला यक्ष्मा केंद्र पूर्णिया में टीबी से ग्रसित मरीजों को फूड बास्केट्स का वितरण कर उन्हें नियमित दवा सेवन के साथ संतुलित पोषण की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दास, जिला टीबी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएस राजेश कुमार शर्मा, टीबी सुपरवाइजर आर.एन. झा, विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, वर्ल्ड हेल्थ प्रमंडलीय समन्वयक संजय कुमार, केएचपीटी जिला लीड मोहम्मद मासूम रजा व वर्ल्ड विजन के अभय कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तर के साथ-साथ रूपौली, के. नगर, डगरुआ, धमदाहा व कसबा प्रखंड सहित अन्य स्थानों पर भी टीबी मरीजों को फूड बास्केट्स वितरित की गईं। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लंबे समय तक खांसी, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए तत्काल जांच करानी चाहिए और पुष्टि होने पर दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन से मरीज जल्द ठीक हो सकते हैं। डीपीएस राजेश शर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 4,355 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है और 436 निक्षय मित्रों द्वारा उन्हें फूड बास्केट्स उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पूर्णिया जिला राज्य में निक्षय मित्र पंजीकरण में पहले तथा फूड डोनेशन में पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *