SAHARSA NEWS : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन सर्वे में नीतीश कुमार रहे अव्वल

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : देश की प्रतिष्ठित नंबर वन सर्वे एजेंसी “मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट” के द्वारा बिहार में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑनलाइन सर्वे किया गया। सर्वे का सभी आइटम एक एक करके अलग अलग पोस्ट में आपको बताया जाएगा। इस पोस्ट में सर्वे का पहला सवाल आपके सामने पेश कर रहा हूं। सर्वे का सवाल था कि इनमे से किसने बिहार को बेहतर बनाया।, जवाब का ऑप्शन टिक लगाने के लिए पांच नाम थे क्रमशः नीतीश कुमार,तेजस्वी यादव,पप्पू यादव,चिराग पासवान व सम्राट चौधरी । जिसमे ऑनलाइन वोटिंग करने वालों ने नीतीश कुमार को 69.56% वोट किए, वही तेजस्वी यादव को 26.08% वोट किए, सम्राट चौधरी को 4.34% वोट किए। पप्पू यादव और चिराग पासवान को 0% वोट किए गए। मतलब बिहार को बेहतर बनाने में नीतीश कुमार के योगदान को जनता सराहना कर रही है।मीडिया इंटेलिजंस रिपोर्ट के सीईओ बसंत कुमार झा ने कहा अगले पोस्ट में फिर एक बार दूसरे सवाल का डेटा लेकर आऊंगा।डिटेल आपके सामने पेश करुणा।श्री झा ने कहा कि JVC सर्वे एजेंसी की सर्वे में कई त्रुटियां है, कुछ ब्रांड प्रमोशन का एजेंडा चलाया जा रहा है। जो सवाल पूछे गए है, उसमे से कुछ सवाल का सर्वे से कोई लेना देना नही है। सम्राट चौधरी की सीएम फेस लोकप्रियता 9% बताया गया है, जबकि एक्चुअल लोकप्रियता इनकी 2.5% ही है। प्रशांत किशोर को 14% पर दिखाया गया है, जबकि इनकी एक्चुअल लोकप्रियता मात्र 4% है। जून महीने में ही मैंने बताया था की पीके को 0-2 सीट मिल सकती है।

आज JVC सर्वे वही डेटा दे रही है। JVC के अनुसार अगर प्रशांत किशोर की लोकप्रियता 14% है तो क्या पीके को सिर्फ 2 सीटे ही मिलेगी। ये कुछ झोल समझ नही आया। जमीनी हकीकत तो ये है की सीएम चेहरा की लोकप्रियता में नीतीश कुमार आज कम से कम 39.5 % पर है। (अगर रेंज में ले नीतीश कुमार की लोकप्रियता को तो 39.5% – 42.5% है।) नतीजे आने पर ये सभी सर्वे गलत क्यों जाते है जो 2020 चुनाव में भी हुआ। सब गलत निकले, सिर्फ मेरी सर्वे कंपनी मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट और कुछ कुछ दैनिक भास्कर ही सही निकल पाए। नीतीश कुमार को थके हुए और फटिक जैसे शब्दों से संबोधित करके मीडिया इंटेंशनली उनकी इमेज खराब करना चाहती है जैसे ओरिसा के सीएम नवीन पटनायक का किया गया। एजेंसी को ग्राउंड की जानकारी बता दूं किनितिश कुमार के साथ कोई एंटी इनकंबेंसी नही है बल्कि बीजेपी मंत्रियों के साथ भारी एंटी इनकंबेंसी है, इसलिए जनता इनको अपने क्षेत्रों से भगा रहिए।बसंत कुमार झा मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट चुनावी रणनीति प्रबंधन कंपनी ने कहा जनसुराज जीते या हारे लेकिन प्रशांत किशोर बिहार के कई नेताओं की राजनीतिक कैरियर ध्वस्त कर देगा।ज्ञात हो कि पिछले कई राज्यों के विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव में इंडिया इंटेलिजंस रिपोर्ट द्वारा सर्वे काफी सटीक रही।उनके द्वारा जारी आंकडे शत प्रतिशत सही आकलन ठहरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *