SAHARSA NEWS : बीडीओ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के बीडीओ गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत ,स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, शिक्षा पदाधिकारी,बीपीएम जीविकाअनुपम कुमार , आईसीडीएस प्रियंका कुमारी ,बी0सी0एम0 विनोद कुमार शर्मा, WHO monitor शाहबुद्दीन , DEO श्याम कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत द्वारा विस्तार रूप से बताया गया कि 16 सितंबर दिन मंगलवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सरकारी/ गैर सरकारी स्कूल के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेडाजोल की दवा निर्धारित उम्र के अनुसार खिलाइ जाएगी।

इसको लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दवा से छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस का आयोजन 19 सितंबर 2025 को किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी को निदेश दिया कि शत प्रतिशत सभी बच्चे लाभान्वित हो , बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हो, खाली पेट दवा न खिलाए। लाइन लिस्टिंग के अनुसार शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को शिक्षकों व आशा के समक्ष ही दवा का सेवन कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *