PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक दौरे को लेकर पूरे पूर्णिया शहर में उत्साह का माहौल है। गुलाबबाग जीरो माइल स्थित शिशोबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों का जायजा शनिवार को विधायक विजय खेमका ने लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएँ पूरी तेजी और सक्रियता से पूरी की जा रही हैं। पूरा शहर सज-धजकर प्रधानमंत्री की अगवानी को तैयार है और जनता बेसब्री से उनकी झलक पाने को आतुर है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे और अनेक बड़ी योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए तैयार है।

खेमका ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान जैसे दिग्गज नेता भी जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया वासियों से अपील की है कि वे 15 सितम्बर दोपहर 1 बजे गुलाबबाग जीरो माइल शिशोबाड़ी कैंप मैदान में ऐतिहासिक रैली में अवश्य शामिल होकर अपने प्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करें और उनके संबोधन को सुनें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *