PURNIA NEWS, आनंद यादुका : धमदाहा नेहरू चौक स्थित धमदाहा हॉस्पिटल में चिकित्सकों के द्वारा महिला की किडनी निकालने के लिए अवैध रूप से ऑपरेशन करने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है । मामले को लेकर धमदाहा थाना में धमदाहा हॉस्पिटल में संचालक बेलाल रजा, बनमनखी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० इमरान एवं डॉ० प्रियंका भारती सहित छः के बिरुद्ध नामजद प्रथमिकी दर्ज किया गया है । धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने शुक्रवार की संध्या सात बजे बताया कि मृतक निक्की कुमारी के पिता अरुण शर्मा के आवेदन पर धमदाहा थाना में कांड संख्या 269/25 दर्ज किया गया है ।धमदाहा थाना में दर्ज कराई गई प्रथमिकी में मृतक महिला निक्की कुमारी के पिता अरुण शर्मा ने बताया है कि नामजद सभी चिकित्सको ने निक्की कुमारी को जबरन बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर ऑपरेशन थियेटर में ले गया और उसका किडनी निकालने की नीयत से ऑपरेशन कर दिया । अरुण शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सको ने बताया कि गलती से निक्की का फैमली प्लानिग का ऑपरेशन हो गया है ,जबकि छह महीने पहले ही निक्की की शादी हुई थी । मृतिका के पिता अरुण शर्मा और पति अधिक कुमार ने आरोप लगाया कि चिकित्सको के द्वारा फर्जी कागजात बनाकर निक्की कुमारी का जबरन ऑपरेशन सिर्फ उसकी किडनी निकालने के लिए किया गया था । परिजनों ने छः लोगों को नामजद करते हुए हत्या, षडयंत्र और अंग निकालने की कोशिश का आरोप लगाया है ।बताना मुनासिब होगा कि चमकी बुखार से पीड़ित निक्की कुमारी का धमदाहा हॉस्पिटल के चिकित्सकों के द्वारा बगैर किसी जांच और परिजनों की अनुमति के निक्की कुमारी का ऑपरेशन कर दिया गया था । जिसके बाद निक्की देवी की हालत बिगड़ता देख धमदाहा हॉस्पिटल के दलाल के द्वारा उसे इलाज के लिए पूर्णियाँ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां इलाज के दौरान निक्की कुमारी की मौत हो गयी थी । जिसके बाद परिजनों ने धमदाहा अस्पताल के सामने निक्की कुमारी का शव रखकर काफी हंगामा किया गया था । मौके पर पहुंची रुपौली विधायक शंकर सिंह की पत्नी जीप सदस्य प्रतिमा कुमारी उर्फ सुनीता सिंह मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझा कर शांत कराया था । मौके पर पहुंची जीप सदस्य के द्वारा मृतक के आश्रितों को अपने निजी कोस से आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया था । Post navigationPURNIA NEWS : पीएम मोदी की रैली को लेकर गुलाबबाग में जोर-शोर से तैयारी, विधायक विजय खेमका ने लिया जायजा PURNIA NEWS : पिता-पुत्री को सांप ने डसा, इलाज के दौरान पुत्री की हुई मौत, पिता को बचाया गया