पूर्णिया: पूर्णिया में सनातन संस्कृति के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक भगवा ध्वज रविवार को एक बार फिर गौरव के साथ लहराया, जब विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र भगत के मार्गदर्शन और नगर मंत्री विनीत भदोरिया के नेतृत्व में मां काली मंदिर के समीप स्थित सिटी पुल पर आठ विशाल भगवा ध्वज स्थापित किए गए। पूर्व में लगे ध्वज जीर्ण-शीर्ण हो चुके थे, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरेन्द्र भगत ने नगर मंत्री को अविलंब नए ध्वज लगाने का निर्देश दिया।भदोरिया ने तुरंत पहल करते हुए ध्वज तैयार करवाए और बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं की टोली के साथ ध्वज स्थापना संपन्न की। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं, बल्कि राहगीरों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस पुनीत कार्य में जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान, पंकज मिश्रा, समरसता प्रमुख रंजन कुणाल, मठ-मंदिर संपर्क प्रमुख अमित कुमार साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता निलाभ रंजन झा, नगर उपाध्यक्ष संतोष झा सहित बजरंग दल के अनेक सदस्य जैसे ब्रजेश कुमार, आनंद कुमार, जय मंडल, सन्नी कुमार, गौरक्षा प्रमुख करण चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्थानीय लोगों ने विहिप-बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। Post navigationफारबिसगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, लाखों की दवाएं जलकर राख PURNIA NEWS : पूर्णिया सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, 12 वर्षों के संघर्ष ने दिया रंग
पूर्णिया: पूर्णिया में सनातन संस्कृति के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक भगवा ध्वज रविवार को एक बार फिर गौरव के साथ लहराया, जब विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र भगत के मार्गदर्शन और नगर मंत्री विनीत भदोरिया के नेतृत्व में मां काली मंदिर के समीप स्थित सिटी पुल पर आठ विशाल भगवा ध्वज स्थापित किए गए। पूर्व में लगे ध्वज जीर्ण-शीर्ण हो चुके थे, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरेन्द्र भगत ने नगर मंत्री को अविलंब नए ध्वज लगाने का निर्देश दिया।भदोरिया ने तुरंत पहल करते हुए ध्वज तैयार करवाए और बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं की टोली के साथ ध्वज स्थापना संपन्न की। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं, बल्कि राहगीरों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस पुनीत कार्य में जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान, पंकज मिश्रा, समरसता प्रमुख रंजन कुणाल, मठ-मंदिर संपर्क प्रमुख अमित कुमार साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता निलाभ रंजन झा, नगर उपाध्यक्ष संतोष झा सहित बजरंग दल के अनेक सदस्य जैसे ब्रजेश कुमार, आनंद कुमार, जय मंडल, सन्नी कुमार, गौरक्षा प्रमुख करण चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्थानीय लोगों ने विहिप-बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।