SAHARSA NEWS : 3 चोरी की घटना में संलिप्त सुपौल और पूर्णिया जिले के 2 चोर व जेवर खरीदने वाले 1 स्वर्णकार गिरफ्तार

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए तीन चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। चोरी की घटना में संलिप्त दो चोर को गिरफ्तार किया गया। चोर सुपौल जिले और पूर्णिया जिले का रहने वाला था। जिनकी निशान देही पर पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र से एक स्वर्णकार भी गिरफ्त में लिए गए। वे चोरी के जेवर की खरीददारी किया करते थे। जिनके पास से चोरी के लाखों रुपए के जेवरात की भी बरामदगी सुनिश्चित हुई है जिसके बाद सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बीते 11 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक निवासी स्व राम लोचन शरण की पत्नी और सरकारी शिक्षिका अर्पणा शरण के घर में चोरी की घटना हुई थी। उनकी शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या – 1050/25 दर्ज की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि चोरी की घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई। साथ में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के आधार पर सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चिकनी गांव, वार्ड नंबर – 11 निवासी रामकिशन शर्मा के पुत्र एवं चोरी की घटना में शामिल अरुण शर्मा की गिरफ्तारी हुई। जिनसे कराई से पूछताछ की गई। उनके निशानदेही पर उनके साथी चोट पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरी गांव, वार्ड नंबर – 1 निवासी शिवनारायण यादव के चोर पुत्र रूपेश कुमार की भी गिरफ्तारी हुई।

फिर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा नगर, वार्ड नंबर – 11 निवासी कपिल देव स्वर्णकार के पुत्र संजय स्वर्णकार को चोरी किए हुए जेवर बेचने की बात स्वीकारी। फिर संजय स्वर्णकार के घर पर छापामारी कर उनकी गिरफ्तारी की गई। उनके घर से चोरी के जेवरात की बरामद हुई थी।उन्होंने बताया कि स्वर्णकार के घर से चोरी किए हुए कई जेवरात बरामद हुए। जिसमें 2 जोड़ा राजकोट वाली (बड़ा और छोटा), 1 जोड़ा लड़ी टॉप्स, 1 जोड़ा कान टॉप्स, 1 पीस बजरंगबली लॉकेट, 7 पीस नोज पिन, 3 पीस सानिया नोज, 1 टूटा हुआ कान की बाली, 2 बाला, 2 हाथ का कंगन, 3 चेन, 1 जोड़ा कान की बाली, 2 जोड़ा कान का टॉप्स (बड़ा और छोटा), 2 अंगूठी और 1 मंटीका की बरामदगी हुई थी। साथ ही 2 मोबाइल और नकद 1350 रुपए भी बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर अरुण शर्मा ने बताया कि वे सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में बीते 2 अगस्त को हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर सदर थाना कांड संख्या – 870/25 दर्ज की गई थी। उनमें भी वे अभियुक्त बनाए गए थे। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि बीते 12 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी, मानस मंदिर रोड में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर सदर थाना कांड संख्या – 1053/25 दर्ज की गई थी। ऐसे में तीन चोरी की घटना का सफल उद्भेदन पुलिस द्वारा कर लिया गया था।साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर अरुण शर्मा सुपौल के जेल भी जेल भी जा चुका था। छापामारी टीम में सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, सदर थाना पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और सदर थाना पुलिस बल शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon