PURNIA NEWS : पूर्णिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, डॉ. इरशाद खान, मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव समेत कई नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट कांग्रेस और स्थानीय युवाओं के जन आंदोलन का नतीजा है, लेकिन चुनावी मौसम में एनडीए नेता इसका श्रेय लेकर जनता को एहसानमंद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि उनकी सरकार ने अब तक कितने घुसपैठियों को बाहर निकाला, जबकि आंकड़े बताते हैं कि मनमोहन सिंह सरकार ने कहीं ज्यादा कार्रवाई की थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी घुसपैठियों, कभी सेना और कभी मां-बहनों की आड़ में वोट मांगती है, लेकिन बिहार और सीमांचल की जनता इनके जुमलों को समझ चुकी है। कांग्रेस ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अभी शहीदों के आंसू सूखे भी नहीं थे कि सरकार ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलकर देशवासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया।



