PURNIA NEWS : उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की ‘गो-माता संकल्प यात्रा’ 17 सितंबर को पूर्णिया पहुँचेगी। यह यात्रा बिहार में सनातन की मूल वेद-लक्षणा गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के अभियान का हिस्सा है।पूर्णिया आगमन पर स्वामी जी का नगर भ्रमण होगा और रात्रि विश्राम मरंगा स्थित द ग्रैंड 13 रिसॉर्ट में करेंगे। 18 सितंबर की सुबह वहीं चरण पादुका पूजन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त शामिल होकर पूजन करेंगे। पूजन उपरांत स्वामी जी का ओजस्वी व्याख्यान होगा, जिसमें वे गो सुरक्षा, गो संवर्धन और गोमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखेंगे। इसके बाद वे आशिर्वचन देंगे और नगर की गोशालाओं का भ्रमण भी करेंगे।आयोजन सह स्वागत समिति के पूज्य तिवारी बाबा जी महाराज, नंदकिशोर सिंह, डॉ. आलोक कुमार, नवीन सिंह, डॉ. अंगद चौधरी, मुरारी सिंह, पवन कुमार पोद्दार, राणा प्रताप सिंह, आतिश सनातनी, इंद्रजीत प्रसाद साह, आदित्य कर्ण, राकेश सिंह, गणेश रविदास, राहुल राज, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र कुमार सरोज, कृष्णा भगत, बुद्धन सिंह, चंदन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मनीष मंडल, पप्पू गुप्ता और गोलू जयसवाल समेत कई गणमान्य लोग सक्रिय हैं। समिति ने पूर्णिया के सभी जागरूक सनातनी समाज, गोभक्तों, गोसेवकों और गोपालकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का उद्बोधन सुनें और गोमाता के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा समर्पित कर सनातन धर्म और संस्कृति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करें। Post navigationPURNIA NEWS : एयरपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, कहा– चुनावी मौसम में एनडीए ले रहा है झूठा श्रेय PURNIA NEWS : ऐतिहासिक जनसभा, विधायक विजय खेमका ने कहा – 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी ने रचा नया इतिहास