PURNIA NEWS : पूर्णिया के उफरैल वार्ड नंबर 10 में समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दिवंगत सुधीर प्रसाद चौधरी और उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजन, सामाजिक कार्यकर्ता और कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव सहित मरंगा, उफरैल और आसपास के क्षेत्रों से जुटे लोगों ने दिवंगत दंपति के योगदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

सुधीर प्रसाद चौधरी के पुत्र संजय चौधरी, भाई मिथलेश, राजेश, ब्रजेश, रूपक और दीपक चौधरी समेत अन्य परिजनों ने उनकी स्मृतियों को साझा किया और समाजसेवा की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि चौधरी दंपति का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *