PURNIA NEWS : धमदाहा में सड़क किनारे फेंकी मिली सात महीने की नवजात बच्ची , दो समाजसेवी ने बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ापट्टी पुल के नजदीक सड़क किनारे सात महीने की एक अज्ञात मासूम बच्ची को किसी अज्ञात के द्वारा फेक दिया गया । बुधवार के अहले सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेका हुआ देखा । सड़क किनारे नवजात बच्ची को फेका हुआ देख लोगों के द्वारा इसकी सूचना सिंघाड़ा पट्टी निवासी समाजसेवी कुंदन कुमार को दिया गया । जिसके बाद कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी दियारा बिशनपुर निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी दीपक सिंह को दिया ।

दोनों समाजसेवियों ने तत्काल अपने बाइक से नवजात बच्ची को धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको ने बच्ची की स्थिति को नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया । दोनों समाजसेवियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नवजात बच्ची को अपने साथ सरकारी एम्बुलेंस से पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया , जहां नवजात बच्ची की मौत हो गयी । स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा नवजात बच्ची को सिंघाड़ा पट्टी चौक से पहले पुल के नजदीक सड़क किनारे फेक दिया गया था । नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेके जाने को लेकर समूचे क्षेत्र में तरह-तरह के अफवाहों का बाजार गर्म है और यह मामला चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon