PURNIA NEWS : बिहार में शंकराचार्य का शंखनाद – हर सीट से गौ भक्त प्रत्याशी, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की अपील

PURNIA NEWS : पूर्णिया में आयोजित सभा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा का नेतृत्व करते हुए बिहार की राजनीति में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों से गौ भक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे और स्वयं वे इन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। शंकराचार्य जी ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति की आधारशिला तभी सुरक्षित होगी जब गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाएगा।

उन्होंने सनातनी हिन्दुओं से अपील की कि वे केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें जो गौ रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों से इस विषय पर पक्ष रखने का आग्रह किया गया था, लेकिन किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, ऐसे में मजबूरी में गौ भक्तों को चुनावी अखाड़े में उतरना पड़ रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा और भक्तों ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह से आत्मसात किया। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *