बिजली विभाग के जेई को जंगली ततैया ने काटकर किया अधमरा, अस्पताल में हुए भर्ती

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली प्रखंड के बिजली विभाग के जेई एवं जेसीबी चालक को दरगाहा सब स्टेशन की साफ-सफाई करने के दौरान जंगली ततैया के द्वारा बुरी तरह से काट खाने की खबर है, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। मौके पर खबर पाकर विधायक शंकर सिंह भी उन्हें देखने पहुंचे तथा हिम्मत दी। इस संबंध में पीडित जेई आदित्य कुमार ने बताया कि वे विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने दरगाहा स्थित पावरग्रिड की जेसीबी से सफाई करवा रहे थे। वे भी जेसीबी चालक के साथ ही थे।

अचानक पेड के नीचे घडा वाले ततैया के घडा में जेसीबी की ठोकर लग गई। जैसे ही ठोकर लगी, वैसे ही हजारो ततैया उन्हें जेसीबी के चारोओर से घेर लिया। सीसा खुला रहने के कारण सभी ततैया उन दोनों पर हमला कर दिया। वेलोग किसी प्रकार वहां से भागे, परंतु सैकडो की संख्या में ततैयों ने उनका पीछाकर उन्हें अधमरा कर दिया। किसी प्रकार स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बचाया गया तथा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। अब वे बहुत हदतक ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *