स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का प्रमुख ने किया उदघाटन

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ रेफरल अस्पताल सहित यहां पूरे क्षेत्र में हो गया है। इस अभियान का विधिवत उदघाटन प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने रेफरल अस्पताल में फीता काटकर किया। इस अभियान का नेतृत्व रेफरल अस्पताल प्रभारी डाॅ नीरज कुमार कर रहे थे। मौके पर प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रव्यापि अभियान है, जिसका उदेश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा । इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार के लिए स्वास्थ्य शिविर के आयोजन किये जाएंगे।

इस शिविर में महिलाओं एवं बच्चों को निषुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता अभियान के दौरान पोषण और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ्य जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। खासकर एनिमिया एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम के साथ अन्य बिमारियों की जांच एवं उपचार का विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य शिविर में जरूर पहुंचें तथा अपने साथ अन्य महिला एवं बच्चों को भी साथ ले जाएं। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ नीरज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *