मजगामा हाट में मूर्ति खंडन पर तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रित

पूर्णिया: मजगामा हाट क्षेत्र में आज उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक असामाजिक तत्व द्वारा मूर्ति को शतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसने आरोपी के साथ गंभीर मारपीट की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले जाया गया।

इसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क पर और एक बर्तन दुकान में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसे अग्निशमन विभाग की मदद से तत्काल बुझा दिया गया। पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयास सफल रहे और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूर्ण रीति-रिवाज के साथ नई मूर्ति की स्थापना कर दी गई है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा सतत कैंप कर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon