SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की तरह गांधी पथ स्थित संतमंत सत्संग मंदिर 22 सितंबर से 28 सितंबर तक सप्तदिवसीय ध्यान- साधना शिविर का आयोजन किया गया है।इस पुनीत अवसर पर पूज्यपाद स्वामी सत्यनारायण ब्रम्चारी जी महराज, पूज्यपाद स्वामी नवलकिशोर जी महराज, पूज्यपाद स्वामी अनुभंवानंद जी महराज, स्वामी ज्ञानी जी महराज, स्वामी सुरेंद्र जी महराज, स्वामी देवेन्द्र बाबा, स्वामी सिघेश्वर बाबा सहित अन्य साधु -महात्माओं का प्रवचन होगा।इस ध्यान- साधना शिविर मे प्रातः काल से दिन भर मे एक एक घंटा का सामूहिक ध्यानभ्यायस कार्यक्रम के साथ प्रतेक दिन तीनो पाली में सत्संग- प्रवचन -भजन होगा।

ध्यान साधना शिविर के आयोजन का देख रेख करने वाले मंदिर के महात्मा स्वामी महेशानंद जी महराज ने कहा कि इस ध्यान -साधना शिविर हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर धुमधाम से होता है लेकिन पहले नगर निगम की लपरवाही के कारण मंदिर आने वाले रोड पर जलजमाव था, अब नाला सड़क निर्माण करने वाले ठिकेदार के कारण इस रोड मे कीचड़ व जलमाव लगा हुआ है।मंदिर आने वाले भक्तो मे अधिकांश बुजुर्ग महिला- पुरुष होते है।लेकीन ठिकेदार न इस रोड को बद से बदतर बना कर रख दिया है। जिससे ध्यान- साधना शिविर मे आने वाले लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान देने का काम करे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *