SAHARSA NEWS : शिम्मर फिल्म्स द्वारा उग्रतारा माँ के करू प्रणाम एल्बम हुआ रिलीज

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शारदीय नवरात्र सें पहले मिथिला के प्राचीन एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा भगवती के प्रति समर्पित माँ उग्रतारा के प्रणाम करु मैथिली एल्बम का लोकार्पण शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया।जिसे यू ट्यूब पर देखा जा सकता है।शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के संस्थापक सुमित सुमन ने बताया कि यह एल्बम मिथिला के प्रसिद्ध दिव्य शक्ति स्थल महिषी स्थित उग्रतारा भगवती के प्रति समर्पित है।उन्होंने कहा मेरा प्रयास है कि मिथिला की सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक धरोहर को भक्ति संगीत के माध्यम से वैश्विक पटल पर अंकित कर इसे जन जन तक पहुंचाये।

उन्होंने कहा कि इस एल्बम में गायक अभिषेक झा, गीतकार आकांक्षा चौधरी महिषी, संगीत विशाल बाबू झा, निर्देशक अमित सिंह एवं संपादन मुकेश मिश्र के द्वारा एल्बम में कर्णप्रिय गीत का संयोजन किया गया है जिसे शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के द्वारा फिल्मांकन कर तैयार किया गया है।बताते चलें कि गीतकारआकांक्षा माँ उग्रतारा धाम महिषी कि ही निवासी है।ज्ञात हो कि शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के द्वारा चलू बाबाजी धाम मैथिली फिल्म निर्माण किया जा रहा है जो अभी निर्माणाधीन है।इस फिल्म के लिए बालीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण झा, भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अन्य प्रसिद्ध गायक गायिकाओं द्वारा सुमधुर गायन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *