पैरा गेम्स सामर्थ्य 2025: दिव्यांग खिलाड़ियों का जज्बा, मुजफ्फरपुर का दबदबा

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया और कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपनी लगन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिला सकते हैं।

प्रतियोगिता में पारा बैडमिंटन और पारा एथलेटिक्स की कई विधाओं का आयोजन हुआ। शॉट पुट में रुखसाना खातून, भूमि कुमारी और आदित्य कुमार ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में शिवम कुमार, अंजना कुमारी और रोशन कुमार अव्वल रहे। 800 मीटर दौड़ में निकेत कुमार, गरिमा राज और प्रिंस राज ने जीत दर्ज की। लॉन्ग जंप में उमेश कुमार, नीरज कुमार और अभ्युदय शरण चमके। हाई जंप में मधुरेश कुमार और शुभम रजा ने शानदार प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन में अंकित कुमार, रौशनी कुमारी, कुमारी रश्मि, रुखसाना खातून और सन्नी कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। मूक बधिर वर्ग में आर्यन कुमार विजेता बने। यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की क्षमताओं और आत्मबल का उत्सव साबित हुआ। जिलाधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, खासकर पैरालंपिक, के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *