Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर में पेंशन महोत्सव – 5 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में 56 करोड़ का अंतरण

By अंग इंडिया न्यूज़
September 10, 2025 2 Min Read
0

Muzaffarpur news : राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मंगलवार को मुजफ्फरपुर में “पेंशन महोत्सव” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित 1 अणे मार्ग “संकल्प” से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के 5,10,207 लाभुकों के बैंक खातों में प्रतिमाह बढ़ी हुई दर से कुल 56.92 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार सिन्हा समेत कई वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी मौजूद रहे। जिलास्तरीय समारोह का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजन उत्साह के साथ शामिल हुए। पेंशनधारियों ने इसे राज्य सरकार की जनहितकारी और संवेदनशील पहल बताते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि में हुई वृद्धि से अब उन्हें दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में सुविधा होगी।

राज्य सरकार ने जून 2025 से पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह कर दी है। इस निर्णय का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों के जीवन में आत्मनिर्भरता और गरिमा सुनिश्चित करना है। इस बार मुजफ्फरपुर जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन, विधवा पेंशन और अन्य योजनाओं के अंतर्गत कुल 5.10 लाख लाभुकों को अगस्त माह की राशि का अंतरण किया गया। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि “राज्य सरकार की यह ऐतिहासिक पहल समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ उनके जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेगी। हमारा प्रयास है कि सभी पेंशनधारियों तक समय पर पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचे। मैं सभी लाभुकों के सुखमय और सुरक्षित जीवन की शुभकामना करता हूं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : बनमनखी पुलिस की कार्रवाई, चोरी के टोटो चार्जर के साथ तीन गिरफ्तार

Next

New Delhi : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.