सेवा पखवाड़ा के तहत फारबिसगंज में भाजपा का ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ शुरू

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत, फारबिसगंज नगर क्षेत्र में आज ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर, भाजपा नगर कार्यालय में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभियान से संबंधित पत्रक और आवश्यक सामग्री वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ‘मिंटू’, नगर उपाध्यक्ष प्रसेंजीत चौधरी, शिवराम शर्मा, अरुण निराला, हेमंत रजक, आयुष कुमार और बिपिन जयसवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।नेताओं ने कहा कि यह अभियान संगठन को और मजबूत बनाएगा और पार्टी को सीधे जनता से जुड़ने में मदद करेगा। इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना है।

Araria News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *