जुम्मन की मौत पर विधायक शंकर सिंह का सख्त रुख, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

पूर्णिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के जावे गांव निवासी मो. उमर के पुत्र मो. जुम्मन की इलाज के दौरान भवानीपुर सीएचसी में हुई मौत के बाद रविवार को परिजनों से मिलने पहुंचे रुपौली विधायक शंकर सिंह ने मामले में गंभीरता दिखाई। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में परिवार अकेला नहीं है, वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

परिजनों ने विधायक को बताया कि जुम्मन की हालत गंभीर थी, लेकिन सीएचसी भवानीपुर के डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए इलाज शुरू करने में देर की। आरोप लगाया गया कि डॉक्टर मरीज की हालत नजरअंदाज कर मोबाइल और चाय में व्यस्त रहा, जिसके कारण जुम्मन की मौत हो गई। शिकायत सुनने के बाद विधायक शंकर सिंह ने कहा कि वे इस मामले को पूर्णिया जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के समक्ष उठाकर दोषी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

शनिवार की शाम विधायक के दौरे के बाद, रविवार को जनसुराज के वरिष्ठ नेता व बड़ी भन्सार स्टेट के मो. नैयर आलम भी जुम्मन के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह मो. जुम्मन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने भवानीपुर सीएचसी में डॉक्टर की लापरवाही को लेकर हंगामा किया था। मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon