सहरसा, अजय कुमार: आज जहाँ नशा समाज में कोढ़ की तरह फैल रहा है।यहां तक की छोटे छोटे नौनिहाल बच्चे एवं युवा सुखा नशा एवं अंग्रेजी टेबलेट कोरेक्स सहित अन्य नशा के शिकार हो रहे है। वही युवाओं की एक टोली ने नशा मुक्त हेतु हुंकार भर दी है। बढल हाथ के बैनर तले युवाओं ने रौशन माधव के नेतृत्व में ‘नशा एक अभिशाप है’ एक मुहिम छोड़ कर युवा वर्गों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं की टोली ने गांव गांव घूम कर युवाओं को जगरुक कर रहें है। इस सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा रही की ये जगरुकता अभियान जहाँ भी चल रहा है वहाँ युवाओं को शपथ ग्रहण कराया जा रहा है की युवा नशा से दूर रहे। युवा समाजसेवी रौशन और संस्थापक सदस्य टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा, शंकर चौधरी बताते है की आज समाज में सुखा नशा इस तरह अपना पैर फैला रहा है की आने वाली पीढ़िया भी समाप्त होने जा रही है, सच में स्थिति भयावह होते जा रही है। यदि समय रहते इस पर लागाम नहीं लगाया गया तो समाज धरातल में चली जाएगी।
रौशन बताते है की गाँव से लेकर शहर तक कोई ऐसा कस्बा नहीं है जो नशा से अछुत है। रौशन कहते है की गाँव गाँव घूम कर लोगो से हस्ताक्षर भी कराया जा रहा है। सुखा नशा यानी टेबलेट, स्मैक, सुलेशन इत्यादि ये नशा आज के युवाओं को बर्बाद कर रही है। बढल हाथ के संस्थापक सदस्यों ने कहा की अभियान हर गाँव तक पहुंचेगा और खास कर अभिभावको से विचार विमर्श भी किया जा रहा है की कैसे समाज को बचाया जाएं। बता दूँ की आज कई दिनों से गाँव गाँव जा कर बढल हाथ के सदस्य लोगो को जागरुक कर रहें है की नशा आर्थिक और शारीरिक रूप से कैसे समाज को कमजोर कर रहा है। आज रौशन माधव के नेतृत्व में युवाओं ने महिषी, बलुवाहा, लौहार, तेलहर, खजूरी, बल्ही,चपराम, अनरी, बघवा, चैनपुर, सिहौल सहित कई गांवों में जा कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
बता दूँ की रौशन मिश्रा लगभग वर्षो से भुखे लाचार , दिव्यांग लोगो की सेवा में लगे हुए है। जागरूकता अभियान को बहुत लोगो का समर्थन मिल रहा है। खजूरी से राजेश कुमार, सेवक प्रभाकर योग शिक्षक, शिवम, नीरज मिश्रा, अरुण मिश्रा, चपराम से, मनकील, यदुनंदन सिंह, सुधीर राम, पांडव जी, अनरी से मो रहमान, मो. सबरे आलम, मो अकबर, मो तौसिफ, बघवा से अमित राय, सुधीर झा, सूरज झा, संभव झा, रोशन राय उर्फ पिट्टू, पिंटू राय, शिव शंकर राय, ब्रजेश राय, कैलाश झा, मनीष झा, अभिषेक, बाबू, राहुल, कृष्ण कुमार, राम सुरेश राय, सुमित झा, गोपाल साह, चैनपुर से धीरज ठाकुर, सोनू मिश्रा, दीप नारायण ठाकुर, मनीकांत ठाकुर, अशोक झा, नमामि शंकर, सिहौल से पिक्कु मिश्रा, सागर, सूरज, आशीष, नीरज, सत्यम, चंदन सागर कामत सहित सैकड़ो युवा अभिभावको ने समर्थन दिया और नशा मुक्त समाज हेतु संकल्प लिया।



